AAJ KA TAJA SMACHAR PTTR /KK NEWSPAPER

 
ताजा खबर, 6 मई 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
aaj ki taza khabar 6th May 2021 latest news in hindi 
KK NEWSPAPER Updated May 07, 2021 | 11:09 ISTताजा खबर, 6 मई अप्रैल 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें, 6 मई, गुरुवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
aaj ki taza khabar 6th May 2021 latest news in hindi 
आज की ताजा खबर, 6 मई 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।
नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस बीच, महामारी की तीसरी लहर के बारे में आशंका जताई जा रही है। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आनी है हालांकि ये कब आएगी इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रेप केस में जेल की सजा काट रहे आसाराम बापू की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार पर रोक लगाने के मकसद से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य में 31 मई तक होने वाली शादियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन, 31 मई तक शादियों पर रोक, जानें नई गाइडलाइंस

नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान का एक पहिया निकल गया था, जिसके बाद उसकी मुंबई एयरपोर्ट पर बैली लैंडिंग हुई।


Post a Comment

1 Comments