AAJ KA TAJA SMACHAR PTTR ( KK NEWSPAPER 📰)

7 मई 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : लॉकडाउन से ही ख़त्म होगा कोरोना संकट?
KK Newspaper 7 May07 May 2021, 02:57:24 PM IST
तमिलनाडु में एक के स्टालिन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 2 हज़ार रुपये की कोविड राहत राशि का किया ऐलान। ऑक्सिजन सप्लाई के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र पर दिखाई सख्ती। ​कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज़ के बीच का समय बढ़ा सकती है सरकार। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, कोरोना पर चर्चा करने के लिए फोन कर के की सिर्फ 

'लगातार ड्यूटी, पीपीई किट और बाकी सारी कभी-कभी सुविधा और व्यवस्था की कमी के कारण भी डॉक्टरों को मानसिक रूप से तकलीफ होती है। इस कंडिशन में ज़रूरी है कि हम इस संक्रमण की दर को कम करें और हेल्थकेयर पर लोड कम हो। इसके लिए लॉकडाउन एक विकल्प ज़रूर माना जा सकता है। लेकिन यह ज़रूर याद रखें कि लॉकडाउन कोरोना का इलाज नहीं है, ना कोरोना का समाधान है।'

कोरोना की तेज़ रफ्तार को रोकने के लिए कितना ज़रूरी है लॉकडाउन, इसपर यह कहना है डॉक्टर अंशुमान कुमार का, जो धर्मशिला कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र आज की ताजा खबरों पर :

तमिलनाडु के सीएम बने एम के स्टालिन
तमिलनाडु में एक के स्टालिन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ। सीएम बनते ही किए कुछ बड़े ऐलान। राज्य के लोगों को दी जाएगी दो हज़ार रुपये की कोविड राहत राशि। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने और निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज को सरकारी बीमा योजना में लाने की भी घोषणा।

ऐसी स्थिति ना बनाए केंद्र कि लेना पड़े सख्त ऐक्शन : SC
ऑक्सिजन सप्लाई के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र पर दिखाई सख्ती। कर्नाटक हाई कोर्ट के 1200 मीट्रिक टन ऑक्सिजन आवंटन के आदेश के खिलाफ केंद्र की याचिका की खारिज। वहीं दिल्ली में ऑक्सिजन सप्लाई के मामले में अदालत ने कहा, ऐसी स्थिति ना बनाए सरकार कि लेना पड़े सख्त ऐक्शन।

बढ़ सकता है कोविशील्ड की 2 डोज़ के बीच का गैप
कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज़ के बीच का समय बढ़ा सकती है सरकार। एक्सपर्ट कमेटी कर रही विचार। हाल की एक स्टडी में कहा गया है कि दो डोज़ के बीच लंबा गैप बढ़ाता है वैक्सीन का प्रभाव। सीरम इंस्टीट्यूट पहले ही 4-6 सप्ताह से बढ़ाकर 6-8 हफ्ते कर चुकी है कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच का अंतराल।

पीएम ने कोरोना पर चर्चा की जगह की अपने मन की बात : सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एकतरफा संवाद का आरोप लगाते हुए कसा तंज। कहा, कोरोना पर चर्चा करने के लिए फोन कर के की सिर्फ अपने 'मन की बात'। उधर पीएम के साथ बैठक में प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर सोरेन और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक हुई बीजेपी। कहा, राजनीति के लिए सार्वजनिक की गई प्रधानमंत्री से मीटिंग में हुई बात।

ख़बरें काम की
पेटीएम पर मिलेगा वैक्सीन स्लॉट अलर्ट
पेमेंट ऐप पेटीएम पर अब मिल सकेगी कोविड वैक्सीन स्लॉट की जानकारी। वैक्सीन स्लॉट फाइंडर टूल देगा यूज़र्स को उनके नज़दीकी उपलब्ध नए स्लॉट का अलर्ट। देशभर में स्लॉट्स को रियल-टाइम ट्रैक करेगा ऐप।

लॉकडाउन का रेलवे पर असर
दिल्ली-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लॉकडाउन का रेलवे पर असर। उत्तर रेलवे ने 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए किया रद्द। ईस्टर्न रेलवे ने भी आज से 16 ट्रेनों के कैंसल रहने का किया ऐलान। वहीं सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से चलने वाली 15 ट्रेनों सहित कुल 26 ट्रेनों को जून अंत तक किया रद्द।

आज का सबसे बड़ा न्यूज़ पॉइंट है, क्या देशव्यापी लॉकडाउन से ही थमेगी कोरोना की रफ्तार? पूरी तस्वीर समझने के लिए हमने बात की धर्मशिला कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर अंशुमान कुमार से :



शेयर बाज़ार का हाल
भारतीय शेयर बाज़ार में जारी है तेज़ी का रुझान। 250 से अधिक अंक चढ़कर 50 हज़ार के लगभग ट्रेड कर रहा सेंसेक्स। 106 अंकों की बढ़त के साथ साढ़े 14 हज़ार के ऊपर निफ्टी।

इतिहास में आज का दिन
1861 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कवि, कहानीकार, गीतकार रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म। 1907 में बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन। 1976 में एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को 'टेलीफोन' का पेटेंट मिला।

Post a Comment

0 Comments