AAJ KA TAJA SMACHAR PTTR




5 मई 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : कितनी बार रूप बदलकर आएगा कोरोना?
KK newspaper05 May 2021, 07:43:24 PM IST
देश में कोरोना की तीसरी लहर का भी ख़तरा, इसे टाला नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सिजन मामले में केंद्र के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट के अवमानना नोटिस पर लगाई रोक। सुप्रीम कोर्ट ने ख़त्म किया मराठा आरक्षण। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगाईं पाबंदियां

'आंध्र प्रदेश में यंगर पॉपुलेशन ज़्यादा अफेक्टेड हो रही है। लोग चार या सात दिन के इनक्यूबेशन पीरियड की जगह दो से चार दिन के अंदर संक्रमित हो जा रहे हैं। और उनकी बीमारी की सीवियरिटी भी लगातार बढ़ रही है। यह ऑब्सरवेशंस अपनी जगह पर बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा हो रहा है। लेकिन ये उस पर्टिकुलर स्ट्रेन की वजह से हो रहा है, यह अभी सिर्फ एक संभावना जताई गई है।'

कोरोना का एक और वेरिएंट भारत में पाए जाने के बारे में यह कहना है डॉ. अरुण शर्मा का, जो ICMR के जोधपुर में मौजूद NIIRNCD के डायरेक्टर और सोसायटी फॉर इनडोर एन्वाइरनमेंट के प्रेजिडेंट हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र आज की ताजा खबरों पर :

कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी
देश में कोरोना की तीसरी लहर का भी ख़तरा, इसे टाला नहीं जा सकता। सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर के विजय राघवन ने कहा- नए स्ट्रेन का मुक़ाबला करने के लिए वैक्सीन को करना होगा अपडेट। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में आए हैं कोविड के तीन लाख 82 हज़ार से ज़्यादा नए मामले। यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

केंद्र के ख़िलाफ़ अवमानना नोटिस पर रोक
ऑक्सिजन में कमी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने केंद्र के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट के अवमानना नोटिस पर लगाई रोक। लेकिन कहा- दिल्ली को हर हाल में उपलब्ध कराई जाए 700 मीट्रिक टन ऑक्सिजन। अदालत ने सरकार से मांगी योजना।

मराठा आरक्षण ख़त्म
सुप्रीम कोर्ट ने ख़त्म किया मराठा आरक्षण। कहा- 50 फ़ीसदी की सीमा तोड़ना समानता के ख़िलाफ़। शैक्षणिक और सामाजिक तौर पर पिछड़ा वर्ग नहीं माना जा सकता मराठा समुदाय।

बंगाल में ममता ने लगाईं पाबंदियां
पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगाईं पाबंदियां। लोकल ट्रेन बंद, मास्क ज़रूरी, लेकिन नहीं लगेगा पूर्ण लॉकडाउन। वहीं, चुनाव बाद की हिंसा को लेकर बीजेपी पर लगाया फेक विडियो शेयर करने का आरोप।

चेन्नै के बैटिंग कोच कोरोना पॉजिटिव
आईपीएल टलने के बाद भी खिलाड़ियों में सामने आ रहे कोविड संक्रमण के मामले। अब चेन्नै सुपरकिंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी निकले पॉजिटिव। हसी पहले विदेशी खिलाड़ी, जो भारतीय ज़मीन पर कोविड पॉजिटिव हुए।

ख़बरें काम की
कोवैक्सीन का तीसरे फेज़ का ट्रायल शुरू करेगा सीरम
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस महीने के मध्य तक शुरू कर सकता है कोरोना वैक्सीन कोवावैक्स के तीसरे फेज़ का ट्रायल। भारतीय कंपनी ने अमेरिकी फर्म नोवावैक्स के साथ मिलकर तैयार की है यह वैक्सीन। कोविशील्ड नाम का टीका भी बना चुका है सीरम इंस्टीट्यूट।

5-जी स्पेक्ट्रम ट्रायल की मिली मंज़ूरी
दूरसंचार विभाग ने 5जी तकनीक और स्पेक्ट्रम ट्रायल को दी मंज़ूरी। देश के शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में होगा ट्रायल। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल शामिल।

आज का सबसे बड़ा न्यूज़ पॉइंट है, कब तक रूप बदलता रहेगा कोरोना और कितना खतरनाक है देश में पाया गया उसका एक और नया वेरिएंट? पूरी तस्वीर समझने के लिए हमने बात की ICMR-NIIRNCD के डायरेक्टर और सोसायटी फॉर इनडोर एन्वाइरनमेंट के प्रेजिडेंट डॉ. अरुण शर्मा से :



शेयर बाज़ार का हाल
रिजर्व बैंक की घोषणा का असर। सेंसेक्स 424 अंक चढ़कर 48 हज़ार 677 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 पॉइंट ऊपर जाकर 14 हज़ार 617 पर बंद।

इतिहास में आज का दिन
क्रांति का मसीहा कहे जाने वाले जर्मन दार्शनिक और अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का 1818 में जन्म। 1916 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म। देश की प्रथम महिला नयायाधीश लीला सेठ का 2017 में निधन।

मौसम समाचार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिल्ली और हरियाणा में गरज के साथ हो सकती है बारिश। पूर्वोत्तर के कई इलाक़ों और केरल में भारी बारिश की संभावना।

आज का सुविचार
जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने कहा था- लोग क्या कहेंगे, ये सोचकर जीवन में अपने जुनून को मत छोड़ें।


Post a Comment

0 Comments