आज का ताजा समचार पात्रा. केके न्यूजपेपर

8 मई 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : अदालत को क्यों बताना पड़ रहा, कैसे करें कोरोना से बचाव?

Kk newspaper 8 May08 May 2021, 02:22:33 PM IST
कोरोना मरीजों के लिए राहत वाला ऐलान, 31 मई तक के लिए दो लाख से अधिक खर्च पर कैश पेमेंट की मिली छूट। वैक्सीन पर जीएसटी को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, जनता के प्राण जाएं पर पीएम की टैक्स वसूली ना जाए। असम के अगले मुख्यमंत्री का रविवार तक ऐलान कर सकती है बीजेपी। तमिलनाडु में 10 मई से लागू होगा दो हफ्ते का टोटल लॉकडाउन

'सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने यही कहा कि अगर इस तरीके से राज्य डिमांड करने लगे और वहां के हाई कोर्ट डिमांड को पूरा करने का आदेश पारित करने लगे तो हमें आपूर्ति करने में परेशानी होगी, क्योंकि यह सब मैनेजमेंट हमें करना है।'

कोरोना संकट से निपटने के लिए अदालतों को क्यों देना पड़ा रहा है सरकार को निर्देश, इसपर यह कहना है राजेश चौधरी का, जो नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक़्त की बड़ी ख़बरों पर :

दो लाख रुपये से अधिक के बिल की कैश पेमेंट कर सकेंगे कोरोना मरीज
कोरोना मरीजों के लिए राहत वाला ऐलान। 31 मई तक के लिए दो लाख से अधिक खर्च पर कैश पेमेंट की मिली छूट। इस दौरान अस्पतालों को रखनी होगी मरीज और भुगतान कर्ता के पैन या आधार कार्ड की जानकारी। आयकर कानून के तहत दो लाख से अधिक के कैश पेमेंट की इजाज़त नहीं होने से मरीजों को बिल भरने में हो रही थी दिक्कत।

प्राण जाएं पर पीएम की टैक्स वसूली ना जाए : राहुल
वैक्सीन पर जीएसटी को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज। बोले, जनता के प्राण जाएं पर पीएम की टैक्स वसूली ना जाए। केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, पीएम की 'नाकामी' और सरकार की 'जीरो रणनीति' की वजह से पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा देश।

असम का अगला सीएम कौन? जल्द हो सकता है ऐलान
असम का अगला मुख्यमंत्री जल्द चुन सकती है बीजेपी। सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा को पार्टी ने बुलाया दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव बी एल संतोष के साथ हुई बैठक। रविवार तक ऐलान की उम्मीद।

तमिलनाडु में 10 मई से दो हफ्ते का टोटल लॉकडाउन
तमिलनाडु में 10 मई से लागू होगा दो हफ्ते का टोटल लॉकडाउन। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद लिया गया फैसला। वहीं देश में टूटा कोविड से एक दिन में मौतों का रेकॉर्ड। चार हज़ार 187 की गई जान।

ख़बरें काम की
कोविन पर अब मिलेगा 4 अंकों का कोड
कोविन पोर्टल से वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने पर अब मिलेगा चार अंकों का सुरक्षा कोड। स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया ऐलान, टीकाकरण केंद्र पर सिक्योरिटी कोड दिखाने के बाद लगेगी वैक्सीन। टीके की डोज़ लगवाए बिना पोर्टल पर सर्टिफिकेट जनरेट हो जाने की शिकायतें आने का बाद जोड़ा गया नया फीचर।

वॉट्सऐप ने हटाई नई पॉलिसी की डेडलाइन
वॉट्सऐप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई तक एक्सेप्ट करने की डेडलाइन को हटाया। इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप के नए नियम-शर्तों को लेकर था विवाद। यूज़र को नाम, पता, फोन नंबर और लोकेशन जैसी निजी जानकारियां करनी थीं शेयर, जिनके आधार पर उन्हें विज्ञापन दिखाया जाता। शर्तें नहीं मंज़ूर करने पर प्लेटफॉर्म से डिलीट हो जाता अकाउंट।

आज का सबसे बड़ा न्यूज़ पॉइंट है, कोरोना संकट से निपटने के लिए अदालतों में सुनवाई की क्यों आई नौबत? पूरी तस्वीर समझने के लिए हमने बात की नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता राजेश चौधरी से :



इतिहास में आज का दिन
1916 में आध्यात्मिक चिंतक स्वामी चिन्मयानंद का जन्म। 1929 में ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म। 1980 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्मॉलपॉक्स के जड़ से खत्म होने की घोषणा की।

मौसम समाचार
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना।


Post a Comment

1 Comments