AAJ KA TAJA SMACHAR PTTR/KK NEWSPAPER

3 मई 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : क्या आ गया कोरोना की दूसरी लहर का पीक?

Kk newspaper 4May 2021, 11:56:06 PM IST
कोरोना से हुए लॉकडाउन के बावजूद जारी रहेगा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम। कोविड ड्यूटी पर लगाए जाएंगे मेडिकल इंटर्न। ​बंगाल विधानसभा के नतीजों के बाद नंदीग्राम को लेकर ममता बनर्जी का दावा, निर्वाचन अधिकारी को दी गई थी जान से मारने की धमकी। कोरोना में 100 दिन डयूटी करने वाले मेडिकल स्टाफ को मिलेगा सम्मान, सरकारी नौकरी में  प्रथमिकता
'काफी प्रदेश जो हैं, वो इस समय पीक पर आकर नीचे आना प्रारंभ कर चुके हैं। जैसे महाराष्ट्र है। उत्तर प्रदेश भी हमारे अनुमान से पीक पर पहुंचकर नीचे आना प्रारंभ कर चुका है। छत्तीसगढ़ के साथ भी ये ही बात है। बिहार इस समय अपनी पीक के आसपास है। तो हमारा अंदाज़ है कि कुछ दिनों में ही ये नीचे आना प्रारंभ कर देगा। गुजरात इस समय अपनी पीक पर ही है, कुछ दिनों में वो भी नीचे आना शुरू कर देगा। मध्य प्रदेश बल्कि पीक को पार कर चुका है। और वो अब हल्का सा नीचे आने की दिशा में दिख रहा है। दिल्ली इस समय लगभग लगभग पीक पर है। तो दिल्ली के लिए आशा करते हैं कि कुछ दिनों केस कम होने लगेंगे।'

कोरोना की दूसरी लहर का पीक आने के बारे में यह कहना है मनिंद्र अग्रवाल का, जो आईआईटी कानपुर में प्रफेसर हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र आज की ताजा खबरों पर।


लॉकडाउन के बीच जारी रहेगा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
कोरोना से हुए लॉकडाउन के बावजूद जारी रहेगा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम। दिसंबर 2022 तक तैयार किया जाएगा प्रोजेक्ट के तहत नया प्रधानमंत्री आवास। उधर केंद्र के इस फैसले की आलोचना करते हुए सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी बोले, ऑक्सिजन-बेड की कमी के बीच जनता का पैसा बर्बाद कर रहे मोदी।

मेडिकल इंटर्न भी करेंगे कोविड ड्यूटी
कोविड ड्यूटी पर लगाए जाएंगे मेडिकल इंटर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में लिया फैसला। एमबीबीएस के आखिरी साल की पढ़ाई कर रहे छात्र टेली कंसल्टेशन और हल्के लक्षण वाले रोगियों की कर सकेंगे निगरानी। वहीं, मेडिकल दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा 4 महीनों के लिए हुई स्थगित।

नंदीग्राम नतीजे पर ममता का सनसनीखेज़ दावा
बंगाल विधानसभा के नतीजों के बाद नंदीग्राम को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा। बोलीं, निर्वाचन अधिकारी को दी गई थी जान से मारने की धमकी। ममता ने कहा, अधिकारी ने मेसेज कर के बताया कि फिर से काउंटिंग का आदेश खतरे में डाल सकता था उनकी जान।

100 दिन ड्यूटी करने वाले मेडिकल स्टाफ को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता
कोरोना में 100 दिन डयूटी करने वाले चिकित्सा कर्मियों को मिलेगा सम्मान। केंद्र ने किया ऐलान। कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मेलन से चिकित्सा कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित। कोविड के दौरान डयूटी करने वाले मेडिकल स्टाफ को सरकारी नौकरी में भी मिलेगी प्राथमिकता।
ख़बरें काम की
20 जून को 10वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित करेगा CBSE
20 जून को 10वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित करेगा CBSE। पिछले 3 साल के बेस्ट रिजल्ट के आधार पर मिलेंगे नंबर। परंपरागत परीक्षा कोरोना के चलते रद्द हो गई थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टपोन किया PG और UG का एग्जाम
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्ट-ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट के स्टूडेंट्स के लिए फाइनल ईयर का एग्जाम 1 जून तक पोस्टपोन किया। पहले 15 मई से शुरू होने वाली थी परीक्षा।

आज का सबसे बड़ा न्यूज़ पॉइंट है, क्या आ गया कोरोना का पीक। पूरी तस्वीर समझने के लिए बात करते हैं आईआईटी कानपुर के प्रफेसर मनिंद्र अग्रवाल से।



शेयर बाज़ार का हाल
वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हुए बंद। 63 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 48 हज़ार 718 पर रहा सेंसेक्स। तीन अंक की बढ़त के साथ 14 हज़ार 634 पर बंद हुआ निफ्टी।

इतिहास में आज का दिन
1764 में अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब मीर कासिम को हराया। 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र रिलीज हुई। 1981 में मशहूर अभिनेत्री नरगिस का निधन।

मौसम समाचार
उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश। लोगों को उमस से मिली राहत। यूपी में अगले तीन दिनों के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट।

आज का सुविचार
यूनानी दार्शनिक प्लेटो ने कहा था- जो अच्छा सेवक नहीं है, वह अच्छा मालिक भी नहीं बन सकता।



Post a Comment

7 Comments