उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में शुक्रवार रात नाकेबंदी कर दी गई। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। प्रत्येक गाड़़ी चेक की जाने लगी। स्टेशनों और बस अड्डों पर भी चेकिंग होती रही। जिस तरह से खुले चेहरे के साथ शूटरों ने घटना को अंजाम दिया, पुलिस को आशंका है कि बाहर के शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में दिखे उनके चेहरों के आधार पर तलाश की जा रही है।
धूमनगंज में शुक्रवार की शाम हथियारबंद शूटरों जिस सनसनीखेज और दुस्साहसिक ढंग उमेश पाल की हत्या की, पुलिस महकमा उससे हतप्रभ है। शूटरों ने अपना चेहरा तक नहीं ढंका था। एक ने टोपी पहनी थी। सभी उमेश की क्रेटा कार का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कार रुकी। उमेश बाहर निकले, एक शूटर ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ दूर पैदल भागे फिर बाइक से बैठकर वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चहरे दिखे हैं।
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
उन्हें पहचानने के लिए शहर में लंबे समय से तैनात पुलिस वालों के अलावा पुराने बदमाशों की मदद ली गई, लेकिन उन्हें पहचाना नहीं जा सका। इसी कारण पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाश बाहरी थी। निश्चित रूप से घटना के बाद वे बाहर भागने का प्रयास करेंगे। पुलिस ने इसी कारण जनपद की सारी सीमाओं को सील कर दिया। बाहर जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं की भी चेकिंग कर रही हैं। जिले के सभी स्टेशनों और बस अड्डों पर सीसीटीवी फुटेज भेजकर जांच कराई जा रही है।
पूर्वांचल के शूटरों पर शक, एक दर्जन से अधिक जिलों में भेजी गई तस्वीरें
प्रयागराज। पुलिस को शक है कि शूटर पूर्वांचल के हो सकते हैं। इस कारण पूर्वांचल के एक दर्जन से अधिक जिलों में शूटरों की फोटो और सीसीटीवी फुटेज भेजी गई है
Prayagraj : पूर्व सीएम अखिलेश ने उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज ट्विटर पर किया शेयर, सरकार पर कसा तंज
प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोली-बम से उड़ाया,
Umesh Pal Murder: हत्याकांड को लेकर शासन गंभीर, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है
Kk newspaper
Written by : Balram Mishra

0 Comments