बीच पर मिली थी आदमकद गेंद, किसी ने कहा बम तो किसी ने जोड़ा एलियन कनेक्शन, जब जांच हुई तो उठा बड़े राज से पर्दा
ट्विटर अकाउंट @TansuYegen पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें समंदर किनारे धातु का एक विशाल गोला दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इसकी सूचना पाकर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा और पड़ताल में जुट गया. एहतियातन पूरे बीच को खाली करा दिया गया, जो एक जापान का बड़ा टूरिस्ट स्पॉट भी है
सौ.ट्विटर/@TansuYegen: समंदर किनारे मिले मेटल बॉल ने मचाया तहलका, कई लोगों ने की एलियंस से जोड़ा कनेक्शन
सौ.ट्विटर/@TansuYegen: समंदर किनारे मिले मेटल बॉल ने मचाया तहलका, कई लोगों ने की एलियंस से जोड़ा कनेक्शन
धरती पर अजीबोगरीब घटनाओं का होते रहना नया नहीं है. कई बार कुछ ऐसा होता है जो ढेरों रहस्यों से भरा होता है फिर उनकी गुत्थी को सुलझाना हर किसी के लिए चुनौती बन जाता है. जापान के लोग भी तब हैरानी से भर उठे, जब उन्हें समंदर किनारे इतना विशाल धातु का गेंद नजर आया, जो उससे पहले किसी ने नहीं देखा था. हर कोई खौफ में आ गया. क्योंकि वो गेंद बड़े टूरिस्ट प्लेस पर मौजूद थी. अगर कोई घटना होती, तो वो विकराल रूप ले सकती थी.

0 Comments