5 दिसंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

5 दिसंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है. पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा की हाथ के टुकड़े किए थे. आज की ताजा खबर की बात करें तो दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में अब ठंड से बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के साथ कड़ाके की ठंड परेशान करने लगेगी. चाइनीज चापड़ से किए श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े, समंदर में फेंका मोबाइल... आफताब के नए खुलासे श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है. पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा की हाथ के टुकड़े किए थे. नार्को टेस्ट में उसने बताया कि उसने जिस छोटी आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस अब उस लोकेशन पर उस हथियार की तलाश कर रही है. सम्बंधित ख़बरें Delhi AQI Latest Updates प्रदूषण से घुट रहा दम! दिल्ली में स्मॉग से बढ़ा खतरा, आने वाले दिनों में और बिगड़ेगी हवा Weather Update Today दिसंबर के पहले हफ्ते में ही कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में आज भी कोहरा Rajasthan Weather राजस्थान में कड़ाके की ठंड, सीकर में पारा पहुंचा 4.2, जानें अन्य शहरों का हाल इस सीजन गुलाबी सर्दी या हाड़ कंपाने वाली ठंड? IMD ने दिया अपडेट दिल्ली से UP तक बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल FD पर मिल रहा 9 फीसदी का जबरदस्त ब्याज, 181 दिनों के लिए करें निवेश अगर आप सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश कराने के लिए शानदार ब्याज दर (Interest Rate) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Unity Bank) शानदार ऑफर पेश कर रहा है. यूनिटी स्मॉल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. रिजर्व बैंक के रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा करने के बाद देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया है. 'SC ने एनजेएसी एक्ट रद्द कर दिया और संसद में चर्चा भी नहीं हुई, इस बात से मैं हैरान हूं', बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) अधिनियम को रद्द किए जाने को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई. यह एक बहुत गंभीर मसला है. इसे लेकर मैं हैरान हूं. धनखड़ ने कहा कि संसद द्वारा पारित एक कानून, जो लोगों की इच्छा को दर्शाता है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया और दुनिया को ऐसे किसी भी कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उपराष्ट्रपति ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि जब कानून से संबंधित कोई बड़ा सवाल शामिल हो तो अदालतें भी इस मुद्दे पर गौर फरमा सकती हैं. Weather Update Today: सावधान! दिसंबर के पहले हफ्ते में ही कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में आज भी कोहरा दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में अब ठंड से बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है. वहीं, शाम से भी मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के साथ कड़ाके की ठंड परेशान करने लगेगी. FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में आज से सुपर-16 की जंग, नोट कर लें सभी मैचों का शेड्यूल कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 में ग्रुप-स्टेज के मुकाबलों का समापन हो चुका है. ग्रुप-स्टेज के खात्मे के बाद 16 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं बाकी 16 टीमों को अपना बोरिया-बिस्तर पैक करना पड़ना. फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम थी. फिर ब्राजील, पुर्तगाल और अर्जेंटीना जैसी टीमों ने भी फ्रांस के नक्शेकदम पर चलते हुए सुपर-16 राउंड में जगह बनाई. kk news paper

Post a Comment

0 Comments