PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों के लिए हर साल ₹6000 दिए जाते हैं | लेकिन यह ₹6000



PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों के लिए हर साल ₹6000 दिए जाते हैं | लेकिन यह ₹6000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं 1 साल में 3 किस्त बनाई जाती हैं और उसी हिसाब से किसानों के खातों में 2 – 2 हजार कर कर ₹6000 हर एक किसान को भेजे जाते हैं और अभी तक किसानों के खातों में 10 किस्ते भेजी जा चुकी हैं | अभी तक किसानों के खातों में 10 किस्त भेजी जा चुकी हैं |लेकिन अब किसानों के लिए 11वीं किस्त का इंतजार है |

प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि योजना 11th किस्त सूची :

अब जल्दी 11वीं किस्त का पैसा भी किसानों के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा | अगर आपने अभी तक इस स्कीम का फायदा नहीं लिया है | तो जल्दी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इस स्कीम का फायदा अच्छे से लें | जो कि आपका हक है | किसान बेसब्री से 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं | उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है | क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त को जनवरी में ट्रांसफर की गई थी | अनुमान लगाया जा रहा है की अप्रैल से मई तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किसानों के खाते में डाल दी जाएगी |

योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
द्वारा लॉन्च किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संबंधित विभागकिसान कल्याण और कृषि विभाग, भारत सरकार
वित्तीय वर्ष2022-2023
उद्देश्यजरूरतमंद किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लक्षित लाभार्थीसभी छोटे और सीमांत किसान
लाभ3 किस्तों में 6000 रुपये
आवेदन की स्थितिअब उपलब्ध है
पंजीकरण की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन मोड
11वीं किस्ट स्थितिCheck Here
Official Websitehttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान निधि के लिए राशन कार्ड भी हुआ अनिवार्य-

सरकार की तरफ से पीएम किसान निधि में बहुत से बदलाव किए गए हैं | इस योजना के लिए आपको पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना होगा और यह राशन कार्ड नंबर अनिवार्य होगा | इसके अलावा आपसे बहुत से दस्तावेज लिए जाएंगे और उन दस्तावेजों को पीडीएफ फॉर्म में ऑनलाइन सबमिट करने होंगे | जिससे आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा | अगर आप पीएम किसान निधि के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रही हैं | तो आपको राशन कार्ड नंबर . आधार कार्ड , खतौनी , बैंक पासबुक की फोटो कॉफी आदि जैसी दस्तावेज देने होंगे | अगर आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया | तो जल्द से जल्द करें नहीं तो आप इस योजना से वंचित रह जाओगे और आपके खाते में यह राशि आपको नहीं मिल पाएगी |

इन किसानों को नहीं मिल पाएगा इसका लाभ-

आप लोगों को बताना चाहता हूं कि आप भले ही छोटे किसानों है | लेकिन आपके परिवार में कोई भी सदस्य टैक्स जमा करता है या टैक्स भरता है | तो आप ऐसी स्थिति में इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे | मेरा परिवार से मतलब है कि पति पत्नी और बच्चे इनमें से कोई भी सरकारी नौकरी करता है या फिर टेक्स भरता है | तो उन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा | अगर कृषि भूमि का मालिक सरकारी कर्मचारियों या फिर उसकी सालाना आय ₹10000 से ज्यादा हो तो ऐसे किसानों को इस योजना से बाहर रखा गया है |

ऐसे पूरी कर सकते हैं e-kyc प्रक्रिया-

  • सबसे पहले तो प्रधानमंत्री किसान योजना निधि की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं |
  • अब पीएम किसान निधि की ऑफिशल वेबसाइट आपको अपने कंप्यूटर / फोन में दिखेगी |
  • किसान कॉर्नर विकल्प को चुनें उसमें e-kyc लिखा दिखाई दे रहा होगा | उस पर क्लिक कर दें |
  • उसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक कर दें |
  • उसके बाद आप से मांगी गई जानकारी सही तरह से भर दे |
  • उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें |
  • आपकी e-kyc की पूरी प्रक्रिया हो जाएगी |

पीएम किसान निधि का स्टेटस-

  • सबसे पहले तो आप पीएम किसान निधि की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं |
  • उसके बाद अब आपको फॉर्मेट कॉर्नर में देखेगा | तो अब आपको उस पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद अब लाभार्थी सूची पर क्लिक करें |
  • अब उसके बाद अपना राज्य , जिला , उप जिला , ब्लाक और गांव का नाम चुनना होगा |
  • उसके बाद गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर जाएं और उस पर क्लिक कर दें |
  • अब आपके पास पूरी लिस्ट खुल जाएगी |
  • अब किसान अपनी किस्त विवरण देख सकेंगे |




PM Kisan Samman Nidhi – FAQs

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कब शुरू हुई थी |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 की थी |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि कितनी मिलती है |

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल से 6 हजार की राशि प्रदान की जाती है |




Post a Comment

0 Comments