12 दिसंबर 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : अंग्रेजों के इस काले कानून पर क्यों अड़ी है सरकार aaj taza khabar. Subscribe Nowआज की ताजा खबर(Aaj ki Taza Khabar): केंद्र ने राज्यों को कोरोना की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। अब सिर्फ घंटे में आ जाएगा ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच का नतीजा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकारी संपत्तियों और भूखंडों के आवंटन विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म हो। अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाही, अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 दिसंबर की ताजा खबरें और प्रमुख 'राजद्रोह का जो कानून है, जो ब्रिटिशर्स लेकर आए थे, उसका सारा उद्देश्य जो था, वो ये था कि लोग उनके जो भी पॉलिसीज हैं, या उनकी अट्रासिटी हैं, अत्याचार जिनको बोलते हैं, वो अगर इस तरह की कोई बात होती है, तो उसके खिलाफ कुछ बोल न पाएं।'राजद्रोह कानून के बारे में यह कहना है संजय पारीख का, जो सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक्त की बड़ी ख़बरों पर :पीएम का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ देर रात हैक हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट। रात 2 बजकर 11 मिनट पर इससे एक ट्वीट करके दावा किया गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है।' हालांकि, इस ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया गया। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पीएम का अकाउंट हैक कैसे हुआ?कोरोना की निगरानी बढ़ाएं राज्य : केंद्रकेंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच राज्यों को पत्र लिखकर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। केंद्र ने खासतौर पर 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते केस पर चिंता जताई और वहां जिला स्तर पर पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया। अब 2 घंटे में पकड़ा जाएगा ओमिक्रॉनओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली। ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तैयार की गई किट से सिर्फ दो घंटों के भीतर कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है।'विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म हो'सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संपत्तियों और भूखंडों के आवंटन पर अहम टिप्पणी की। अदालत ने कहा- इन संपत्तियों के आवंटन में विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म करने की जरूरत; इससे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पक्षपात होता है।कैप्टन अमरिंदर ने आंदोलन खत्म होने का स्वागत कियापंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की घर वापसी का स्वागत किया। कैप्टन ने कहा- 380 दिनों की तपस्या और त्याग के बाद जीत के साथ वापस लौट रहे हैं किसान; मैंने ही उन्हें आंदोलन दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी।अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाहीअमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाही। अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता। केंटकी में इमरजेंसी घोषित की गई। सभी राज्यों में राहत और बचाव का काम जारी। तूफान से लाखों परिवारों के प्रभावित होने की आशंका।ख़बरें काम कीरखरखाव शुल्क पर देना होगा जीएसटी?हाउसिंग सोसाइटी के रखरखाव शुल्क पर जीएसटी के बारे में अथॉरिटी फॉर अडवांस रूलिंग ने स्पष्टीकरण दिया। इसके मुताबिक, हर महीने साढ़े सात हजार रुपये से ज्यादा के रखरखाव शुल्क पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा।देरी से शुरू होगा नीट का एंट्रेस प्रोसेसएक महीने की देरी से शुरू होगा NEET 2021 का काउंसलिंग और एंट्रेंस प्रोसेस। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने स्टूडेंट्स को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के बीच NEET 2021 की काउंसलिंग में देरी होगी।आज का सबसे बड़ा न्यूज पॉइंट है, क्या आजाद भारत में अंग्रेजों के राजद्रोह कानून की जरूरत है? पूरी तस्वीर समझने के लिए बात करते हैं सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट संजय पारीख से:इस चर्चा के बाद जानेंगे मौसम और इतिहास में आज के दिन के बारे में, लेकिन कहीं जाइएगा नहीं। इसके बाद नवभारत गोल्ड की खास पेशकश 'हॉट सीट' में देखिए इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले जीतेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का खास इंटरव्यू।रेंेइतिहास में आज का दिन1882 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित हुआ। 1911 में कोलकाता की जगह दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया। 1950 में मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म।मौसम समाचारउत्तर भारत में बढ़ा सर्दी का प्रकोप। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद दिल्ली में 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया पारा। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान।आज का सुविचारमशहूर लेखक खलील जिब्रान ने कहा था- प्रेम के बगैर जीवन सूखे वृक्ष के समान होता है।Writer Dr.Dhanraj Mishraआज की ताजा खबर | Today Latest News In Hindi | हिंदी समाचार | Latest Audio News In Hindi | Podcast In Hindi | Hindi News (हिंदी न्यूज़) | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Podcast Audio News In Hindi | Hindi Radio Podcast | 12 दिसंबर 2021 आज की ताजा खबर



12 दिसंबर 2021 आज की ताजा खबर और समाचार हिंदी में । स्पेशल रिपोर्ट : अंग्रेजों के इस काले कानून पर क्यों अड़ी है सरकार


 

आज की ताजा खबर(Aaj ki Taza Khabar): केंद्र ने राज्यों को कोरोना की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। अब सिर्फ घंटे में आ जाएगा ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच का नतीजा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकारी संपत्तियों और भूखंडों के आवंटन विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म हो। अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाही, अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 दिसंबर की ताजा खबरें और प्रमुख 

'राजद्रोह का जो कानून है, जो ब्रिटिशर्स लेकर आए थे, उसका सारा उद्देश्य जो था, वो ये था कि लोग उनके जो भी पॉलिसीज हैं, या उनकी अट्रासिटी हैं, अत्याचार जिनको बोलते हैं, वो अगर इस तरह की कोई बात होती है, तो उसके खिलाफ कुछ बोल न पाएं।'

राजद्रोह कानून के बारे में यह कहना है संजय पारीख का, जो सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक्त की बड़ी ख़बरों पर :

पीएम का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ


कोरोना की निगरानी बढ़ाएं राज्य : केंद्र
केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच राज्यों को पत्र लिखकर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। केंद्र ने खासतौर पर 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते केस पर चिंता जताई और वहां जिला स्तर पर पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया।


अब 2 घंटे में पकड़ा जाएगा ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली। ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तैयार की गई किट से सिर्फ दो घंटों के भीतर कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है।

'विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म हो'
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संपत्तियों और भूखंडों के आवंटन पर अहम टिप्पणी की। अदालत ने कहा- इन संपत्तियों के आवंटन में विवेकाधीन कोटा प्रणाली खत्म करने की जरूरत; इससे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पक्षपात होता है।

कैप्टन अमरिंदर ने आंदोलन खत्म होने का स्वागत किया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की घर वापसी का स्वागत किया। कैप्टन ने कहा- 380 दिनों की तपस्या और त्याग के बाद जीत के साथ वापस लौट रहे हैं किसान; मैंने ही उन्हें आंदोलन दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी।

अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाही

अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से भारी तबाही। अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता। केंटकी में इमरजेंसी घोषित की गई। सभी राज्यों में राहत और बचाव का काम जारी। तूफान से लाखों परिवारों के प्रभावित होने की आशंका।

ख़बरें काम की
रखरखाव शुल्क पर देना होगा जीएसटी?

हाउसिंग सोसाइटी के रखरखाव शुल्क पर जीएसटी के बारे में अथॉरिटी फॉर अडवांस रूलिंग ने स्पष्टीकरण दिया। इसके मुताबिक, हर महीने साढ़े सात हजार रुपये से ज्यादा के रखरखाव शुल्क पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा।

देरी से शुरू होगा नीट का एंट्रेस प्रोसेस
एक महीने की देरी से शुरू होगा NEET 2021 का काउंसलिंग और एंट्रेंस प्रोसेस। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने स्टूडेंट्स को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के बीच NEET 2021 की काउंसलिंग में देरी होगी।

आज का सबसे बड़ा न्यूज पॉइंट है, क्या आजाद भारत में अंग्रेजों के राजद्रोह कानून की जरूरत है? पूरी तस्वीर समझने के लिए बात करते हैं सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट संजय पारीख से:



इस चर्चा के बाद जानेंगे मौसम और इतिहास में आज के दिन के बारे में, लेकिन कहीं जाइएगा नहीं। इसके बाद नवभारत गोल्ड की खास पेशकश 'हॉट सीट' में देखिए इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले जीतेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का खास इंटरव्यू।रेंे

इतिहास में आज का दिन
1882 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित हुआ। 1911 में कोलकाता की जगह दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया। 1950 में मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म।

मौसम समाचार
उत्तर भारत में बढ़ा सर्दी का प्रकोप। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद दिल्ली में 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया पारा। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान।

आज का सुविचार
मशहूर लेखक खलील जिब्रान ने कहा था- प्रेम के बगैर जीवन सूखे वृक्ष के समान होता है।
Writer Dr.Dhanraj Mishra

आज की ताजा खबर | Today Latest News In Hindi | हिंदी समाचार | Latest Audio News In Hindi | Podcast In Hindi | Hindi News (हिंदी न्यूज़) | आज के मुख्य समाचार हिंदी में | Podcast Audio News In Hindi | Hindi Radio Podcast | 12 दिसंबर 2021 आज की ताजा खबर


Post a Comment

0 Comments