आज कि ताज़ा खबरें।।kk Newspaper updated।।

आज का ताज़ा समाचार पत्र।।kk Newspaper।। Big news 🗞️ Updated।।


नई दिल्ली : सीबीएसई के बाद कई राज्‍यों ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बातचीत की है। विदेश मंत्रालय ने मेहुल चोकसी के मामले में कहा है कि भारत इस बात पर कायम है कि भगोड़ों को देश वापस लाया जाए। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने केंद्र के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को घोषणा की कि शुक्रवार से 36 जिलों में से 18 में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि हमने पॉजिटिविटी रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेडों की उपलब्धता की स्थिति के आधार पर राज्य के लिए 5 स्तरीय अनलॉक योजना तैयार किया जा

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने केंद्र के कारण बताओ नोटिस का बृहस्पतिवार को जवाब दे दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें यह नोटिस 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चक्रवात संबंधी समीक्षा बैठक से उनकी अनुपस्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किया गया थ

एंटीगुआ एंड बारबूडा के मंत्रिमंडल ने एक बैठक में निर्णय लिया कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत वापस भेज दिया जाना चाहिए। मंत्रिमंडल के निर्णय के बारे में स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित खबर से पता चलता है कि चोकसी से जुड़ा मामला बुधवार को हुई बैठक में चर्चा के विषयों में से एक था।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बातचीत की है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को रेखांकित किया। फोन कॉल अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के अनुरोध पर था। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI से इसकी पुष्टि की है।


सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों तथा आतंकवादियों की मौजूदगी समेत आतंकी ढांचे होने जैसी गतिविधियां अब भी जारी हैं। उन्‍होंने कहा कि LoC पर संघर्ष-विराम चलता रहे, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पाकिस्तान पर है।

'

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों से जेजे अधिनियम, 2015 के तहत अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड से प्रतिकूल रूप से प्रभावित बच्चों की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।


 पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर भारत ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है तथा सैनिकों के जल्द पीछे हटने से ही सीमावर्ती इलाकों में पूर्ण रूप से शांति बहाली एवं द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।


इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा पहला टेस्ट दिलचस्प होता जा रहा है। इसको शानदार बनाने का काम किया है न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने, जिन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पारी खेल डाली है। मैच के पहले दिन शतक जड़ने वाले कॉनवे ने दूसरे दिन भी धमाल जारी रखा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीबीएसई छात्रों और उनके माता-पिता को उस समय चौंका दिया जब वह शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्चुअल सेशन में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों के मुद्दों और चिंताओं को सुना। मीटिंग में अचानक से पीएम मोदी को देखकर सब चौंक गए। पीएम मोदी ने उनसे कहा कि मैंने आपको डिस्टर्ब तो नहीं किय

कोरोना संकट को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्‍य में इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 26 लाख छात्र शामिल होने वाले थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर परीक्षा के बगैर रिजल्‍ट किस तरह तैयार किए जाएंगे? सरकार ने रिजल्‍ट को लेकर छात्रों की चिंताएं भी दूर करने की कोशिश की है।

महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 18 में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। सरकार ने ये जानकारी दी है। मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि हमने पॉजिटिविटी रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेडों की उपलब्धता की स्थिति के आधार पर राज्य के लिए 5 स्तरीय अनलॉक योजना तैयार की है। सबसे कम सकारात्मकता दर वाले जिलों में कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 

दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया कि ‘गौतम गंभीर फाउंडेशन’ कोविड-19 मरीजों के उपचार में होने वाली दवा फैबिफ्लू की अनधिकृत तरीके से जमाखोरी करने, खरीदने और उसका वितरण करने का दोषी पाया गया है।


सागर राणा हत्‍या मामले के कारण मुसीबत में फंसे सुशील कुमार की जान को खतरा है। सुशील कुमार के वकील ने अलग सेल की मांग करते हुए कहा कि अगर सुशील कुमार को अन्‍य कैदियों के साथ रखा तो उनकी जान कभी भी जा सकती है। पहलवान की जान को खतरा ह

सीबीएसई की 12वीं परीक्षा रद्द किए जाने के बाद छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों में चिंता अब रिजल्‍ट को लेकर है। रिजल्‍ट कैसे तैयार होगा और कब तक आएगा, जैसे सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। CBSE ने ऐसी ही चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के बीकानेर सेक्टर में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप बरामद की है। बीएसएफ द्वारा 54 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।


कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन को संजीवनी बताया जा रहा है। देश में टीकाकरण के तहत कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है और इसके साथ स्पूतनिक वी लाइन में है।


केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले करीब 6 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि ये कानून वापस लिए जाए।


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया ऐलान,सीएम योगी के साथ बैठक के बाद किया ऐलान किया। 26 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले थे।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया।


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है। बेंजामिन को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए विपक्षी दलों में गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति बन गई है।

 

मेहुल चोकसी इस समय डोमिनिका में है। एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध एंट्री के केस में वो अदालती कार्रवाई का सामना कर रहा है। बुधवार को अदालत में ह्वीलचेयर पर बैठकर अदालत पहुंचा।

कोरोना संक्रमण से अपने नागरिकों को बचाने के लिए दुनिया के देश अपने यहां टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। कई देशों में एक बड़ी आबादी को टीके का पहला डोज लगया जा चुका है लेकिन वैक्सीन के निर्माण एवं आपूर्ति में हो रही देरी से टीके की दूसरा डोज समय पर उपलब्ध होती नहीं दिख रही है।

 

उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान कई उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्हें अपने ही घर या बिरादरी के वोट नहीं मिले। ऐसा ही एक मामला बरेली से आया है जहां एक उम्मीदवार को अपनी ही बिरादरी के वोट नहीं मिले।

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की कोविड टीकाकरण नीति को ‘प्रथम दृष्टया मनमानापूर्ण एवं अतार्किक’ करार दिया जिसमें पहले दो चरणों में संबंधित समूहों को टीके की मुफ्त खुराक दी गई और अब राज्यों एवं निजी अस्पतालों को 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों से शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है। 


जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 124 साल की बुजुर्ग महिला को कोरोना का टीका लगा है। बुधवार को राज्य में 9000 से ज्यादा लोगों को टीकाकरण हुआ और इनमें बुजुर्ग रेहती बेगम भी शामिल हैं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। पंजाब की सियासत में बेअदबी और कोटकपुरा फायरिंग के मुद्दे पर विपक्ष से अधिक कांग्रेस के नेता खुद अपने सीएम अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं

वैसे तो पति और पत्नी के बीच झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार हालात इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। 

तीन जून का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था।


 हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद बदलते परिदृश्‍य के बीच लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। साल 1972 में पहली बार 5 जून को संयुक्त राष्ट्र के तत्‍वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

First Solar Eclipse of 2021: इस साल यानी साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को है। यह सूर्य ग्रहण एक वलयाकार होगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। 


Post a Comment

0 Comments